Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स,

Table of Contents

Vivo T4 Pro 5G स्मार्टफोन इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स,

Vivo ने भारत में अपने नए टी-4 सीरीज स्मार्टफोन Vivo T4 Pro 5G की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह प्रीमियम मिड-रेंज डिवाइस आने वाले 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इसे लेकर फ्लिपकार्ट पर भी लाइव कर दी गई है। जिसमें फोन का डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स देखने को मिले हैं। उम्मीद है कि ब्रांड नए मोबाइल के साथ कम कीमत में फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है। आइए, आगे डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन की बात करें तो टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि Vivo T4 Pro प्रीमियम फिनिश के साथ आने वाला है। जिस पर वर्टिकल पैटर्न दिए गए हैं। बैक पैनल पर कैमरा सेटअप एक ग्लॉसी ब्लैक वर्टिकल मॉड्यूल में है। जिसमें कलर आउटलाइन भी दिख रही है। कैमरा मॉड्यूल पर “Tele Lens” की मार्किंग नजर आती है, जो फोन में 3x Periscope टेलीफोटो कैमरा होने की पुष्टि करती है। इसके अलावा फोन में Vivo का सिग्नेचर Aura Light पोर्ट्रेट सिस्टम भी है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर अनुभव दे सकता है।
नया प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो इसके पिछले मॉडल Vivo T3 Pro 5G से ज्यादा पावरफुल है। पिछले मॉडल में 5,500mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया था।
पुराने मॉडल की झलक
इस फोन के संदर्भ के लिए बता दें कि Vivo T3 Pro को 50MP सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा, 16MP सेल्फी कैमरा और 6.77 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। इसकी बैटरी 5,500mAh थी।
प्राइस और उपलब्धता
कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo T4 Pro 5G की कीमत भारत में 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगी। इसे प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा।
मुख्य फीचर्स (संभावित):
Vivo T4 Pro 5G
  • Launch Date : 26 अगस्त 2025 (भारत में)
  • Display : 6.78-इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। यह प्रीमियम लुक और बेहतर विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है।
  • प्रोसेसर: इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 (Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4) प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में दमदार बनाता है।
  • Camera:
    • रियर कैमरा: 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप।
      • 50MP का मुख्य कैमरा (Sony IMX882 सेंसर, OIS सपोर्ट के साथ)
      • 50MP का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ)
      • 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस।
    • सेल्फी कैमरा: 32MP का फ्रंट कैमरा।
    • अन्य कैमरा फीचर्स: इसमें ‘ऑरा लाइट’ रिंग फ्लैश और AI-आधारित इमेजिंग फीचर्स भी मिल सकते हैं।
  • बैटरी: 6500mAh की बड़ी बैटरी, जो लंबे समय तक चल सकती है।
  • चार्जिंग: 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की उम्मीद है।
  • अन्य फीचर्स:
    • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर।
    • डबल स्टीरियो स्पीकर।
    • Android 15 पर आधारित Fun touch OS.
    • IP68 + IP69 रेटिंग (वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए)।
  • डिज़ाइन: फोन की मोटाई 7.53mm होगी, जो इसे अल्ट्रा-स्लिम बनाती है। यह ब्लू और गोल्डन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
  • कीमत: भारत में इसकी कीमत ₹25,000 से ₹30,000 के बीच होने की उम्मीद है।
    यह फोन उन उपयोगकर्ताओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जो प्रीमियम डिज़ाइन, बड़ी बैटरी, और एक दमदार कैमरा अनुभव चाहते हैं, वो भी ₹30,000 से कम के बजट में।

    Samsung ने लॉन्च किया samsung one ui 8 beta का पहला बीटा अपडेट, जानें इसमें क्या है खास

Leave a Comment