realme 15000 mah battery smartphone : 15000 mAh बैटरी वाला Smartphone सिंगल चार्ज पर चलेगा 7 दिन,

realme 15000 mah battery smartphone : 15000 mAh बैटरी वाला Smartphone सिंगल चार्ज पर चलेगा 7 दिन,

Realme ने 828 Fan Festival 2025 में अपनी तगड़ी इनोवेशन क्षमताओं को शोकेस किया है। इसमें ब्रांड ने दुनिया का पहला 15,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन दिखाया है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस केवल 8.89mm मोटा है और इतनी ही क्षमता वाली पावर बैंक की तुलना में 68% हल्का भी रखा गया है। यानी पहली बार स्मार्टफोन और पावरबैंक का अनुभव एक ही डिवाइस में देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही एक AC जैसी कूलिंग वाला डिवाइस भी दिखाया गया है। दोनों ही मॉडल्स के ये कांसेप्ट हैं जिन्हें बाजार में आने में अभी समय है। आइए, आगे आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

कंपनी ने शेयर किया है कि 15,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन में पूरी तरह नए बैटरी मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। जिससे हाई एनर्जी डेंसिटी को स्लिम बॉडी में पैक करना संभव हो सका है। इसमें 25% सिलिकॉन कंटेंट वाला दुनिया का पहला ऑल-सिलिकॉन एनोड, 1200Wh/L की विश्व की सबसे ऊंची बैटरी एनर्जी डेंसिटी दी गई है। इन सभी तकनीक के साथ बैटरी की मोटाई सिर्फ 6.48mm रखने वाली एडवांस लैमिनेशन टेक्नोलॉजी के उपयोग के बारे में भी जानकारी मिली है।

रियलमी 15,000mAh Battery Smartphone-:

Battery: इसमें 15,000mAh की बैटरी है, जो कि मौजूदा स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता से कहीं अधिक है।

Backup: कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 5 दिन से ज्यादा चल सकता है। इसके साथ ही, यह 50 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक और 30 घंटे तक गेमिंग का अनुभव दे सकता है।

Charging: यह फोन 320W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 2 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है।

Design: इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद, यह फोन काफी पतला है (सिर्फ 8.89mm)। यह एक 100% सिलिकॉन-एनोड बैटरी तकनीक का उपयोग करता है जो इसे पतला और हल्का बनाती है।

Others Features: इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज होने की उम्मीद है। इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे इसे पावर बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

320W चार्जिंग टेक्नोलॉजी

सिर्फ बैटरी ही नहीं, चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी कमाल की होगी। इस फोन में 320W सुपरसोनिक चार्जर दिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह चार्जर बैटरी को सिर्फ 2 मिनट में 50% तक चार्ज कर देगा। फोन का डिजाइन भी खास होगा। इसमें सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक और सिर्फ 8.5mm पतली बॉडी देखने को मिल सकती है। बैटरी का वजन हल्का रखने के लिए रियलमी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।

Samsung Galaxy S24 price drop : 50000 से कम कीमत में मिल रहा है फ़ोन देखे ऑफर और कीमत,

Google Pixel 10 सीरीज की सेल शुरू, मिलेगा 10 हजार रुपये का डिस्काउंट, इतनी है कीमत,

Leave a Comment