Samsung ने लॉन्च किया samsung one ui 8 beta का पहला बीटा अपडेट, जानें इसमें क्या है खास

Samsung ने लॉन्च किया Samsung One UI 8 Beta का पहला बीटा अपडेट, जानें इसमें क्या है खास,

टेक जाइंट कंपनी सैमसंग ने Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra फोन के लिए अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और दक्षिण कोरिया में One UI 8 बीटा प्रोग्राम शुरू कर दिया है. यह नया सॉफ्टवेयर Android 16 पर आधारित है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कई नए और बेहतर फीचर दिए गए हैं. One UI 8 का पूरा वर्जन नए फोल्डेबल फोन के साथ आने की उम्मीद है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस दिन होगी लॉन्च! जानें कीमत

One UI 8 कब होगा रिलीज?

हाल ही में सैमसंग ने भारत समेत कई देशों में गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+ और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के लिए  पांचवां बीटा अपडेट जारी किया है। इसके साथ ही गैलेक्सी S24 सीरीज का फोन इस्तेमाल करने वाले भी One UI 8 बीटा अपडेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐसा भी कहा जा रहा है कि गैलेक्सी S23 सीरीज का वन UI 8 बीटा वर्जन भी टेस्ट सेंटर पर स्पॉट किया गया है।

हालांकि इन फोन्स के लिए वन UI 8 की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गैलेक्सी S25 सीरीज को अगले महीने की शुरुआत में सबसे पहले ये नया अपडेट मिल सकता है, उसके बाद गैलेक्सी S24 सीरीज अन्य डिवाइस के लिए भी नया अपडेट रोल आउट किया जाएगा।

 

One UI 8 के फीचर्स

वन यूआई 8 में वैसे तो कई शानदार फीचर्स मिलते हैं लेकिन इसमें सबसे खास नए डायनेमिक वॉलपेपर और बेहतर मल्टीटास्किंग जैसे नए फीचर्स भी शामिल हुआ हैं, जिससे एक ऐप स्प्लिट-स्क्रीन में रहते हुए भी दूसरा ऐप एक्टिव रहता है। इसके अलावा क्विक शेयरिंग को भी नए अपडेट में बेहतर किया गया है।

Redmi Note 15 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा, इतने रुपये है कीमत

Leave a Comment