Google Pixel 10 सीरीज में क्या होगा खास? नए फीचर्स से लैस होंगे स्मार्टफोन्स,

Table of Contents

Google Pixel 10 सीरीज में क्या होगा खास? नए फीचर्स से लैस होंगे स्मार्टफोन्स,

Google Pixel 10 Pro Fold: गूगल का बहुप्रतीक्षित Made by Google इवेंट 20 अगस्त को होने वाला है, और इसी दौरान कंपनी अपनी अगली जनरेशन Pixel 10 सीरीज़ पेश करेगी.
Google Pixel 10 सीरीज़ 20 अगस्त, 2025 को लॉन्च होने वाली है। भारत में, इस लाइनअप का अनावरण उसी समय होगा, हालाँकि समय क्षेत्र के अंतर को देखते हुए, यह 21 अगस्त को होगा। इन चीज़ों की प्रकृति के अनुसार, इन डिवाइसों के बारे में ऑनलाइन काफ़ी जानकारी लीक हो चुकी है। Google ने खुद Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro Fold जैसे प्रमुख डिवाइसों के डिज़ाइन का खुलासा किया है। यहाँ उन सभी चीज़ों का संक्षिप्त विवरण दिया गया है जिनकी आप उम्मीद कर सकते हैं।

Google Pixel 10 में मिलेंगे नए AI फीचर्स

दो दिन बाद लॉन्च होने वाली पिक्सल 10 सीरीज में नए और जबरदस्त AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसे लेकर गूगल ने एक टीजर में कहै है कि “क्या होगा अगर कैमरा बहुत-बहुत दूर से भी बहुत-बहुत पास दिखा सके?” इससे साफ है कि Pixel 10 में AI और computational photography की मदद से जबरदस्त ज़ूम क्वालिटी मिलेगी। इसके अलावा गूगल ने अपने टीजर में यह भी कहा है कि “क्या होगा अगर आप ग्रुप फोटो में खुद भी दिखें, भले ही आपने फोटो खींची हो?” इसका मतलब है Pixel 10 में ऐसा AI फीचर भी होगा जो फोटोग्राफर को भी स्मार्ट तरीके से ग्रुप फोटो में जोड़ देगा। अपने वीडियो टीजर के आखिर में गूगल यह भी कहता है कि “जहां पहले आप कैमरे के दूसरी तरफ थे, अब कैमरा आपकी तरफ है।” इससे साफ है कि पिक्सल 10 सीरीज में AI की मदद से कई नई और अनोखी स्मार्ट कैमरा ट्रिक्स देखने को मिलेंगी। कुल मिलाकर इसमें बेहतर फोटो, ज्यादा पर्सनलाइजेशन और दमदार AI एक्सपीरियंस पर फोकस रहेगा।

Google Pixel 10 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

फिलहाल लीक्स से Google Pixel 10 के संभावित स्पेसिफिकेशंस की कुछ जानकारी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार Google इस बार Pixel 10 सीरीज में बड़े बदलाव करने जा रहा है। इस सीरीज के सभी मॉडल्स में Google Tensor G5 प्रोसेसर मिलेगा, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना होगा। यह फोन आउट ऑफ दे बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आ सकता है। Google Pixel 10 में पहली बार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा। बता दें कि यह पिछले मॉडल में नहीं था। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का, अल्ट्रा-वाइड सेंसर 48MP का और अल्ट्रा-वाइड सेंसर 12MP का रहने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जानकारी Pixel Fold Variant की भी निकल कर आई है कि इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 10.8MP का टेलीफोटो लेंस और 10.5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। इन सभी फोन में FHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की पूरी संभावना है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग और भी स्मूद हो सकती है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस दिन होगी लॉन्च! जानें कीमत

Leave a Comment