Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: Samsung का 200MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन हो गया सस्ता

 

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: Samsung का 200MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन हो गया सस्ता-:

सैमसंग ने अपने इस डिवाइस को 1,29,999 की कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन अब आप इस फोन को अमेजन से सिर्फ 1,07,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी फोन पर एक खास बैंक ऑफर भी दे रही है जहां से आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ ₹1500 का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन और यस बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन के साथ ₹1000 का डिस्काउंट दे रही है।

वहीं, अगर आपके पास अमेजन पे ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप फोन पर 5% कैशबैक ले सकते हैं, यानी आप फोन पर 3,239 रुपये तक बचा सकते हैं। इसके अलावा फोन पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है, जहां से आप इस फोन को 4863 रुपये की आसान EMI पर खरीद सकते हैं।

डिवाइस पर शानदार एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जहां आप 47,200 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ले सकते हैं। हालांकि, यह एक्सचेंज डिस्काउंट पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है, यानी आपके फोन की कंडीशन जितनी अच्छी होगी, आपको उतनी ही ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400×3120 पिक्‍सल और 120hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, यूडब्ल्यूबी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 Ultra के रियर में 2x इन-सेंसर जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट

200MP का कैमरा और बड़ी बैटरी

कैमरा की बात करें तो गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में क्वाड रियर कैमरा देखने को मिल रहा है जिसमें एक 200MP का कैमरा, 10MP का टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड एंगल और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड, 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

Google Pixel 10 सीरीज में क्या होगा खास? नए फीचर्स से लैस होंगे स्मार्टफोन्स,

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस दिन होगी लॉन्च! जानें कीमत

Leave a Comment