Samsung Galaxy Tab S11 Ultra,11,600mAh की बड़ी बैटरी के साथ जल्द हो सकता है launch

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra,11,600mAh की बड़ी बैटरी के साथ जल्द हो सकता है launch,

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra, जिसे Galaxy Tab S10 Ultra का अगला वर्जन माना जा रहा है, जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स हाल ही में बार-बार लीक हो रहे हैं। हाल ही में ये IECEE सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी दिखा था। अब इस टैबलेट के रेंडर्स दोबारा ऑनलाइन आए हैं जिनमें इसे अलग-अलग एंगल्स से दिखाया गया है। इसके अलावा Galaxy Tab S11 Ultra के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए हैं जिनमें डिस्प्ले साइज और थिकनेस शामिल है।

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। ये Galaxy Tab S10 Ultra का सक्सेसर होगा। रिपोर्ट्स और लीक्स में इसके डिजाइन और फीचर्स सामने आए हैं। इसमें डुअल रियर कैमरा S Pen सपोर्ट और 14.6-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। बैटरी 11600mAh की बताई जा रही है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग होगी। ये टैबलेट पतले बॉडी और स्लिम बेजल्स के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra के संभावित Features-:

Display : इसमें 14.6 इंच का बड़ा OLED या डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

Processor: यह MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो एक दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

battery: इसमें 11,600 mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Camera: इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप (13MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड) और एक सिंगल फ्रंट-फेसिंग कैमरा (12MP) होने की संभावना है।

Design: टैबलेट में एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ पतला और प्रीमियम डिज़ाइन हो सकता है। यह IP68 रेटिंग के साथ धूल और पानी प्रतिरोधी हो सकता है।

Memory: यह 12GB या 16GB तक रैम और 512GB या 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध हो सकता है।

Software: यह Android 16 और Samsung One UI 8 पर काम कर सकता है।

Others Features: इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, S Pen सपोर्ट, चार स्पीकर और Samsung DeX जैसी सुविधाएँ भी हो सकती हैं।

Best laptops under ₹50000 in 2025: Best laptop 2025 in India

Huawei Mate Book Fold Ultimate Design Laptop

Leave a Comment