iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस दिन होगी लॉन्च! जानें कीमत

Table of Contents

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस दिन होगी लॉन्च! जानें कीमत,

iPhone 17 Series इस साल लॉन्चिंग के लिए तैयार है। सीरीज के तहत कई स्मार्टफोन्स आएंगे। इसमें आईफोन 17 प्रो मैक्स भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप्पल सितंबर, 2025 में अपकमिंग आईफोन लॉन्च करने वाला है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। सीरीज को कई अपग्रेड के साथ लाया जाएगा। इस बार सीरीज में एक नया एयर मॉडल भी आने की उम्मीद है। कभी कैमरा तो कभी डिजाइन को लेकर, आईफोन 17 सीरीज काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फोन्स में मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। साथ ही, लीक रिपोर्ट में आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत भी सामने आ गई है। अगर आप नए आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। हम इसमें आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की संभावित कीमत

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार iPhone 17 Pro Max और भी महंगा हो सकता है, जिसकी भारतीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये हो सकती है। वहीं दूसरी ओर iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। देखा जाए तो यह कीमत पिछले मॉडल की कीमत से काफी ज्यादा है, हालांकि Apple ने अभी तक इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन

iPhone 17 Pro और Pro Max स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी दमदार होने वाले हैं। इस बार Apple इन दोनों डिवाइस में A19 Pro चिपसेट का इस्तेमाल कर सकता है। साथ ही कहा जा रहा है कि डिवाइस के बेस वेरिएंट में 12GB तक रैम और नया पेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही डिवाइस में iOS 26 और Siri का बेहतर वर्जन देखने को मिल सकता है।

iPhone 17: Cameras, Processor

कैमरा अपग्रेड के तहत, कंपनी इस बार सभी वेरिएंट्स में 24MP का फ्रंट कैमरा देने की योजना बना रही है, जो iPhone 16 के 12MP सेंसर से डबल रिजॉल्यूशन है। प्रो मॉडल्स में और 12GB RAM मिल सकती है, जबकि बेस और Air मॉडल में A19 या A18 चिप के साथ 8GB RAM दी जा सकती है।

iPhone 17: Battery

चार्जिंग स्पीड में भी सुधार की संभावना है। एक रिपोर्ट ने इशारा दिया था कि iPhone 17 सीरीज 35W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है, जो iPhone 16 सीरीज से तेज है। battery Backup के मामले में भी कंपनी बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है।

5000 mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज वाला 5G फोन सस्ता, 9000 हजार से भी कम में करें खरीदारी

Leave a Comment